समाजसेवी बहुगुणा ने दी श्रीकृष्ण जमाष्टमी की शुभकामनाएं

Share and Enjoy !

Shares

देहरादून। समाजसेवी जय नारायण बहुगुणा ने सभी प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि जब जब दुनियां में धर्म की हानि हुई है भगवान ने अवतार लेकर धर्म की हानि करने वालों सफाया कर धर्म का सामराज्य स्थिापित किया है। दुनियां को असुरों और राक्षसों के आतंक से निजात दिलाने का काम किया है। नारायण बहुगुणा ने कहा कि भारतीय संस्कृति दुनियां की सबसे पुरानी संस्कृतियों में एक है। जहां के कण कण में ईश्वर का वास है। भगवान श्रीकृष्ण ने भी अवतार लेकर राक्षसो ने निजात दिलाने के साथ गीता के माध्यम से दुनियां को सभ्य जीवन जीने का उपदेश दिया। उनके उपदेश पढकर कोई भी इंसान आज भी अपने जीवन को उच्चकोटी का बना सकता है।

Share and Enjoy !

Shares