निजी कंपनी की बस में महिलाओं से छ़ेड़खानी

Share and Enjoy !

Shares

रूड़की। लक्सर में निजी कंपनी की बस में चढ़कर दो युवकों ने महिला कर्मचारियों के साथ छेड़खानी की।
अन्य कर्मचारियों के विरोध करने पर युवकों ने दर्जनभर साथियों को बुलाकर बस में जमकर उत्पात मचाया। बस में मौजूद कर्मचारियों के साथ बदसलूकी करते हुए मारपीट की। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
लक्सर कोतवाली क्षेत्र के मलकपुर गांव निवासी मोनू ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह बहादराबाद में एक निजी कंपनी में कार्य करते हैं। सोमवार को वह कंपनी की बस से लक्सर वापस लौट रहे थे।बस में छह महिला और आठ पुरुष कर्मचारी मौजूद थे। आरोप है कि बस के लंढौरा पहुंचने पर दो युवक जबरन बस में चढ़ गए तथा बस में मौजूद महिला कर्मचारियों के साथ छेड़खानी शुरू कर दी।

Share and Enjoy !

Shares