आग सेंकते समय दो झुलसे, हालत गंभीर

Share and Enjoy !

Shares

बागेश्वर। आग सेंकते समय दो मजदूर झुलस गए हैं। एक की हालत गंभीर बनी हुई है। जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। डाक्टरों के अनुसार एक मजदूर लगभग 40 प्रतिशत जल गया है। इन दिनों बागेश्वर-गिरेछीना मोटर मार्ग पर डामरीकरण चल रहा है। जिसमें बाहर से आए मजदूर काम कर रहे हैं। वह डोबा-धारी में रह रहे हैं। बीती देर रात ठंड अत्यधिक होने से आग सेंक रहे थे। लकड़ियां गीली होने से आग जलाने के लिए डीजल डाला। आग की लपटों की चपेट में आने से 32 वर्षीय मनोहर सिंह पुत्र सीता राम निवासी गिरधरपुर, उप्र् और 22 वर्षीय राकेश पुत्र खुशाली राम, निवासी धनेती, खड़कपु,ए उप्र झुलस गए। जिसमें मनोहर सिंह गंभीर रूप से झुलसे हैं। डाण् रंजनी ने बताया कि गंभीर व्यक्ति के हाथ, पांव, पेट, मुंह आदि झुलसे हैं। वह लगभग 40 प्रतिशत झुलसा है। जबकि दूसरे व्यक्ति का दाएं हाथ झुलसा है। दोनों का उपचार वर्न वार्ड में किया जा रहा है।

Share and Enjoy !

Shares