रेडियोग्राफरों को मिला मजबूत नेतृत्व, उत्तराखंड को नई दिशा!
महेंद्र भंडारी, अभय नेगी और संदीप राणा को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं…
इंडियन सोसाइटी ऑफ रेडियोग्राफर एंड टेक्नोलॉजिस्ट (ISRT) के उत्तराखंड स्टेट चैप्टर का गठन देहरादून में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और इसके साथ ही प्रदेश को मिला एक ऊर्जावान, अनुभवी और समर्पित नेतृत्व। महेंद्र भंडारी प्रदेश अध्यक्ष, अभय नेगी महामंत्री और संदीप राणा उपाध्यक्ष बनाए गए—तीनों ही ऐसे नाम हैं, जो मेहनत, समर्पण और पेशे के प्रति ईमानदार सोच के लिए जाने जाते हैं। यह केवल नियुक्ति नहीं, बल्कि रेडियोग्राफरों के अधिकार, सम्मान और तकनीकी उन्नयन की लड़ाई को नई ताकत मिलने का संकेत है।
राष्ट्रीय पदाधिकारियों की मौजूदगी में यह साफ संदेश दिया गया कि रेडियोग्राफर स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ हैं, जो पर्दे के पीछे रहकर इलाज को सुरक्षित और प्रभावी बनाते हैं। बदलती तकनीक के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना ही अब संगठन की प्राथमिकता होगी।
दून मेडिकल कॉलेज के आरएसओ एवं सीपीआरओ महेंद्र भंडारी को प्रदेश अध्यक्ष और टिहरी जिला अस्पताल के वरिष्ठ रेडियोग्राफर अभय नेगी को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनंत राम उनियाल, उपाध्यक्ष विनोद तोमर, कोषाध्यक्ष बीनू परिहार, उपाध्यक्ष (ऑपरेशन) लुकमान चौधरी, उपाध्यक्ष (प्रोफेशनल डेवलपमेंट) दिव्या चौहान, उपाध्यक्ष (पब्लिक रिलेशन) संदीप राणा, उपाध्यक्ष (वेलफेयर) प्रशांत जुयाल, उपाध्यक्ष (कोऑर्डिनेशन) रोहित रंजन और स्टेट प्रवक्ता जसलीन कौर का चयन किया गया।
नवनियुक्त नेतृत्व ने भी स्पष्ट किया है कि रोजगार, पदोन्नति, वेतन, प्रोफेशनल ग्रोथ और सम्मान जैसे मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा और अधिक से अधिक रेडियोग्राफरों को संगठन से जोड़ा जाएगा।
महेंद्र भंडारी, अभय नेगी और संदीप राणा को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं—उत्तराखंड के रेडियोग्राफरों का भविष्य आपके हाथों में सुरक्षित दिख रहा है!











