शासकीय कार्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने एवं अप्रिय घटनाओं की रोकथाम हेतु मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) लागू किये जाने के संबंध में।

Share and Enjoy !

Shares

 

उपर्युक्त विषयक अवगत कराना है कि शासकीय कार्यालयों में समय-समय पर घटित होने वाली अप्रिय एवं हिंसक घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए तथा राजकीय कार्यस्थलों पर कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सुरक्षा, बचाव एवं प्रवेश नियंत्रण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शासन द्वारा सम्यक विचारोपरान्त् एक मानक संचालन प्रक्रिया (Standard Operating Procedure – SOP) तैयार की गई है।
उक्त SOP की प्रति संलग्न कर प्रेषित की जा रही है, जिसके माध्यम से राजकीय कार्यस्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने, आगंतुकों के प्रवेश को नियंत्रित करने तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की रोकथाम हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश निर्धारित किये गये हैं।
अतः मुझे यह कहने का निदेश हुआ है कि संलग्न SOP में उल्लिखित प्रावधानों के अनुरूप अपने अधीनस्थ कार्यालयों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक अग्रेत्तर कार्यवाही तत्काल प्रभाव से सुनिश्चित करना कष्ट करें।
साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि—
सभी कार्यालय परिसरों में प्रवेश नियंत्रण एवं सुरक्षा जांच की प्रभावी व्यवस्था लागू की जाए।
आगंतुक प्रबंधन प्रणाली (Visitor Management System) अथवा आगंतुक पंजिका का नियमित रूप से संधारण किया जाए।
सुरक्षा से संबंधित दिशा-निर्देश एवं आगंतुक आचार संहिता कार्यालय के प्रमुख स्थानों पर स्पष्ट रूप से प्रदर्शित की जाए।
CCTV, पहचान पत्र, सुरक्षा कर्मियों की तैनाती एवं अन्य सुरक्षा उपाय SOP के अनुरूप सुनिश्चित किए जाएं।
किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में निर्धारित विधिक एवं प्रशासनिक कार्यवाही तत्काल की जाए।
संलग्नक: मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) – यथोपरि।
भवदीय,
(…………………..)
पदनाम: …………………..
विभाग: …………………..
दिनांक: …………………..

Share and Enjoy !

Shares