देहरादून, 20 मार्च 2026।
उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून स्थित लोक भवन में शुक्रवार को आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने उत्तराखण्ड सरकार के मंत्रिपरिषद के नवनियुक्त सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे।
राज्यपाल द्वारा विधायक खजान दास, मदन कौशिक, भरत सिंह चौधरी, प्रदीप बत्रा एवं राम सिंह कैड़ा को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।
समारोह में महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, रेखा आर्या, गणेश जोशी और सौरभ बहुगुणा, सांसद महेन्द्र भट्ट व नरेश बंसल सहित कई गणमान्य अतिथि एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन द्वारा किया गया।
देहरादून में मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न










