अल्मोड़ा जिले की सल्ट विधानसभा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का जन्मदिन खास अंदाज में मनाया गया। विधायक महेश जीना के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में 200 से अधिक मातृशक्ति और युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

कार्यक्रम के दौरान विधायक महेश जीना ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा की रीति-नीति और सल्ट विधानसभा में हुए विकास कार्यों से प्रभावित होकर लगातार लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने इसे संगठन की मजबूती और जनता के विश्वास का प्रतीक बताया।

इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया और संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।















