देहरादून में जलभराव की समस्या होगी खत्म, नगर निगम ने तैयार किया बड़ा प्लान

Share and Enjoy !

Shares

देहरादून 14/09/2026: देहरादून में मानसून के दौरान जलभराव की पुरानी समस्या को जड़ से खत्म करने की तैयारी शुरू हो गई है। नगर निगम ने जलभराव वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर इनके स्थायी समाधान का प्लान तैयार किया है। खास बात यह है कि इस काम में नगर निगम के साथ लोक निर्माण विभाग यानी PWD भी मिलकर काम करेगा, ताकि नालों और सड़कों की व्यवस्था एक साथ दुरुस्त की जा सके।
मुख्य नगर अधिकारी आलोक पांडेय के मुताबिक, इस मानसून में नगर निगम की सफाई और पहले से की गई तैयारियों के चलते शहर में बड़े स्तर पर जलभराव की स्थिति नहीं बनी। हालांकि, कुछ इलाकों से अब भी जलभराव की शिकायतें सामने आ रही हैं।
खास तौर पर सहस्रधारा रोड और आसपास की कॉलोनियों में सड़कें संकरी होने और नालों में सिल्ट व कचरा जमा होने के कारण पानी की निकासी प्रभावित हो रही है। इन स्थानों को चिन्हित कर लिया गया है।
नगर निगम नालों की सफाई और चौड़ीकरण का काम करेगा, जबकि PWD सड़क के लेवल और ड्रेनेज सिस्टम को बेहतर बनाने पर काम करेगा।
मुख्य नगर अधिकारी ने लोगों से भी अपील की है कि नालों में कचरा न डालें और जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान में नगर निगम का सहयोग करें। उनका कहना है कि जन-सहयोग के बिना इस समस्या को पूरी तरह खत्म करना मुश्किल है।

 

आलोक पांडेय, मुख्य नगर अधिकारी, देहरादून

Share and Enjoy !

Shares