उत्तराखंड की महामहिम राज्यपाल श्रीमती बेबीरानी मौर्य का स्वास्थ्य स्थिर

Share and Enjoy !

Shares

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश में भर्ती उत्तराखंड की महामहिम राज्यपाल श्रीमती बेबीरानी मौर्य जी का स्वास्थ्य स्थिर है। उनके सभी परीक्षण सामान्य पाए गए हैं।

कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद उत्तराखंड की राज्यपाल को बीते सोमवार को एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया गया था। भर्ती होने के बाद उनका सीटी स्केन, ब्लड और अन्य सभी आवश्यक परीक्षण किए गए। राज्यपाल के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देते हुए मंगलवार को संस्थान के डीन हॉस्पिटल अफेयर्स प्रोफेसर यू.बी. मिश्रा जी ने बताया कि राज्यपाल महोदया का स्वास्थ्य स्थिर है और वह रूम एयर पर सामान्य स्थिति में हैं। उनकी ब्लड और सीटी स्केन की रिपोर्ट भी सामान्य है। उन्होंने बताया कि एम्स के पांच विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य की नियमिततौर से मॉनिटरिंग कर रही है। इस टीम में कार्डियोलॉजी,पल्मोनरी, जनरल मेडिसिन सहित अन्य विभागों के चिकित्सक शामिल हैं।

 एम्स के विशेषज्ञ चिकित्सकों के अनुसार सामान्य जुकाम के अलावा उन्हें अन्य कोई स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत नहीं है और उनका स्वास्थ्य स्थिर है।

उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड की महामहिम राज्यपाल महोदया को बीते सोमवार को कोविड19 उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया गया था। कोविड संबंधी परीक्षण के तहत बीते रोज उनका एम्स में भी सैंपल लिया गया था। जो कि सैंपल पाॅजिटिव आया है। इससे पहले देहरादून में भी उनकी रिपोर्ट कोविड पाॅजिटिव आई थी। इस बाबत संस्थान के डीन (हॉस्पिटल अफेयर्स ) प्रोफेसर यू.बी. मिश्रा जी ने बताया कि उनका स्वास्थ्य स्थिर है, लेकिन उन्हें सामान्य सर्दी-जुकाम की शिकायत है। उन्होंने बताया कि एम्स में लिए गए उनके कोविड सैंपल रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि एम्स के 5 विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम राज्यपाल महोदया की नियमिततौर से माॅनिटरिंग कर रही है। वह रूम एयर पर स्वास्थ्य लाभ ले रही हैं।

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *