ऑरेंज अलर्ट : उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बर्फबारी

Share and Enjoy !

Shares

मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए उत्तराखंड के अधिकांश इलाकों में बारिश और ऊंचाई वाले स्थानों में भारी बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां अधिक  बर्फबारी के कारण सड़कों पर आवागमन प्रभावित हो सकता है और बर्फ के जमा होने  के कारण फिसलन बढ़ सकती है। अन्य जिलों के लिए yellow  अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने साल का पहला ऑरेंज अलर्ट किया है। इसमें कहा गया है कि राज्य के पांच जिलों के 2500 से 3000 मीटर की ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी हो सकता है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि  मध्य पाकिस्तान और उसकी बगल से पश्चिमी विक्षोभ का दायरा बना हुआ है। सोमवार को राज्य के अनेक स्थानों में ओलावृष्टि, हल्की से मध्यम वर्षा व बर्फबारी हो सकता है। 2500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई के स्थानों में बर्फबारी की संभावना है।

क्या है ये ऑरेंज अलर्ट  जाने – 

ऑरेंज अलर्ट – खतरे की पूरी संभावना हैं आप तैयार रहें। मौसम विभाग के अनुसार जैसे-जैसे मौसम और खराब होता है तो येलो को अपडेट करके ऑरेंज कर दिया जाता है। ऑरेंज अलर्ट जारी होने पर लोगों को इधर-उधर जाने के प्रति सावधानी बरतने के लिये कहा जाता है। रेड अलर्ट – इसका अर्थ है स्थिति खतरनाक है।

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *