मुख्यमंत्री   ने शपथ ग्रहण के पश्चात् कचहरी स्थिति शहीद स्मारक जाकर शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की

Share and Enjoy !

Shares

मुख्यमंत्री   ने शपथ ग्रहण के पश्चात् कचहरी स्थिति शहीद स्मारक जाकर शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की

बुधवार को मुख्यमंत्री  तीरथ सिंह रावत ने शपथ ग्रहण के पश्चात् कचहरी स्थिति शहीद स्मारक जाकर शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री  तीरथ ने कहा कि उनकी सरकार शहीद राज्य आंदोलनकारियों की भावना के अनुरूप राज्य का विकास करने के लिए कृतसंकल्प है।मुख्यमंत्री  तीरथ सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री  तीरथ सिंह रावत ने कहा कि महाशिवरात्रि का पावन पर्व शिव एवं शक्ति की आराधना का पर्व है। यह समाज को प्रेम और सद्भाव का संदेश देता है। मुख्यमंत्री ने इस पावन पर्व पर प्रदेशवासियों की खुशहाली एवं समृद्धि की प्रार्थना की है।

Share and Enjoy !

Shares