मदन कौशिक कर सकते हैं अपनी टीम में बड़ा फेरबदल

Share and Enjoy !

Shares

मदन कौशिक कर सकते हैं अपनी टीम में बड़ा फेरबदल

 

देहरादून । प्रदेश बीजेपी के नए मुखिया जल्द ही अपनी टीम में बड़ा फेरबदल कर सकते हैं। इसके संकेत मिले हैं। आज बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक पदभार ग्रहण कर रहे हैं।

मदन कौशिक के सामने कई चुनौतियां हैं। सबसे बड़ी चुनौैती तो 2022 का विधानसभा चुनाव है। साथ ही तीन चुनाव उनके मुंह आगे खड़े हैं। इनमें गढ़वाल लोकसभा सीट का उपचुनाव, सल्ट विधानसभा सीट का उपचुनाव और मुख्यमंत्री तीरथ सिंह की सीट का उपचुनाव। ऐसे में उन्हें ऐसी टीम चुननी है जो सीधे चौके छक्के जड़ सके।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा है कि वह आवश्यकता के अनुसार कुछ बदलाव कर सकते हैं। चुनौतियों का सामना करने के लिए उन्हें एक ऐसी टीम की दरकार है जो सियासी पिच पर उनके हिसाब से खेले। माना जा रहा है कि वह अपनी टीम में कुछ नए चेहरे शामिल कर सकते हैं और कुछ जिम्मेदारियां भी बदल सकते हैं।

Share and Enjoy !

Shares