फटी जींस के बयान पर महिला कांग्रेस ने फंूका सीएम का पुतला

Share and Enjoy !

Shares
  • हरिद्वार। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के फटी जींस के फैशन को लेकर दिए गए बयान के बाद देवभूमि के लोगों में गुस्सा है। गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में कई जगह धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की। वहीं पुतला फूंककर विरोध जताया। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से महिलाओं से माफी मांगने की मांग की है।
    हरिद्वार में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह चैक पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि एक तरफ भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती है दूसरी तरफ महिलाओं के प्रति ऐसी घृणित सोच रखती है। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री से बयान पर माफी मांगने की मांग की। महिला कांग्रेस ने कहा कि जींस को लेकर सीएम ने महिलाओं के ऊपर जो अभद्र टिप्पणी की है उसके लिए मुख्यमंत्री को माफी मांगनी चाहिए। उत्तराखण्ड महिलाओं की देन है उनके बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। ऐसे नेता जो महिलाओं के वस्त्रों से उनके चरित्र का आंकलन करते हैं उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सत्ता के नशे में महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। बेरोजगारी और पलायन पर सरकार को ध्यान रखना जरूरी है।

Share and Enjoy !

Shares