इकबालपुर क्षेत्र के खेतों की गंगनहर के पानी से बुझेगी प्यास, बहादराबाद से इकबालपुर तक बनेगी लिंक नहर

Share and Enjoy !

Shares

इरफान अहमद

रुड़की जल्द ही एक और लिंक नहर क्षेत्र का हिस्सा होगी। इसकी औपचारिक घोषणा गुरुवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी कर चुके हैं। इस नहर का क्षेत्र के विकास में मुख्य योगदान होगा। उक्त जानकारी मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रोफेसर नरेंद्र सिंह ने आज सेंटर पॉइंट होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। वहीं लोकसभा चुनाव की दावेदारी से भी उन्होंने इनकार नही किया। उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ने का हक प्रत्येक कार्यकर्ता को है। मुख्य मंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के सलाहाकर प्रोफेसर नरेंद्र सिंह ने कहा केंद्र एवं राज्य सरकार किसानों के हित के लिए अनेक कार्य कर रही है और क्षेत्र के विकास और उज्ज्वल भविष्य को देखते हुए नई योजनाओं और कार्यों का क्रियावनवन हो रहा है। उन्होंने बताया इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हरिद्वार में गुरुवार को क्षेत्र के लिए एक लिंक नहर की भी घोषणा की है । करीब 560 करोड़ की राशि से बनने वाली यह कैनाल बहादराबाद से इकबालपुर तक कई विधानसभा क्षेत्रों से होती हुई आएगी। इस लिंक कैनाल से क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के लिए तो लाभ मिलेगा ही इसके साथ ही क्षेत्र के वाटर लेवल में भी सुधार होगा। उन्होंने बताया कि इस लिंक कैनाल के लिए उनके द्वारा स्वयं सिंचाई विभाग के अधिकारियों से लेकर सचिव तक से वार्ता हुई थी और इसे किसानों के हित मे सही समझते हुए मुख्यमंत्री तक पहुंचाया। और अब इस प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल चुकी है जल्द ही इस योजना पर काम शुरू हो जाएगा। वहीं लोकसभा चुनाव में अपनी दावेदारी पर प्रोफेसर नरेंद्र सिंह ने कहा कि दावेदारी करने का हक प्रत्येक कार्यकर्ता को है। पार्टी जिसे भी मौका देगी उसके साथ भाजपा को जिताने का काम पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता करेगा। वार्ता में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष मयंक गुप्ता, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सागर गोयल, मण्डल अध्यक्ष सुनील साहनी, जिला पंचायत सदस्य सुभाष वर्मा आदि शामिल रहे

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *