कैली एफसी पौड़ी बनी चैंपियन

Share and Enjoy !

Shares

कैली एफसी पौड़ी बनी चैंपियन

कोटद्वार।जिला फुटबॉल संघ पौड़ी और लैंसडौन फुटबॉल संघ के तत्वाधान में होली पर्व के उपलक्ष में आयोजित जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मैच लैंसडौन व पौड़ी एफसी के मध्य खेला गया जिसका शुभारंभ कंटेनमेंट की सेवा निवृत्त अधिकारी श्री मोहन बिष्ट और विशिष्ट अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त असिस्टेंट कमांडर अजय शाह व लेफ्टिनेंट कर्नल श्री चंद्र पटवाल द्वारा किया गया।उद्घाटन मैच पौडी ने 1-0 से जीत अपने नाम किया। दूसरा मैच जहरीखाल जैगुआर्स व कोटद्वार सिटी क्लब के बीच खेला गया जिसे कोटद्वार ने साकेत के गोल की बदौलत 2-1 से जीत फाइनल में अपनी जगह बनाई। फाइनल मुकाबला कैली एफसी ने कोटद्वार सिटी क्लब को टाई ब्रेकर में 5-4 से हरा अपने नाम किया। विजेता टीम को खेल सामग्री व उपकरण एवं ट्रॉफी के साथ सम्मानित किया गया।निर्णायक की भूमिका में श्री विमल रावत जी मौजूद रहे व आयोजक संजय कानोरिया, देवेंद्र नैथानी व सिद्धार्थ रावत रहें।

Share and Enjoy !

Shares