वैक्सीन लगने के बाद भी कुंभ में तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट कोरोना पॉजिटिव

Share and Enjoy !

Shares

वैक्सीन लगने के बाद भी कुंभ में तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट कोरोना पॉजिटिव

हरिद्वारः धर्मनगरी हरिद्वार में एक अप्रैल से कुंभ शुरू होने जा रहा है. ऐसे में प्रशासन के लिए पहले से ही कोरोना सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ है. वहीं चौंकाने वाली बात सामने आई है जहां कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद भी देहरादून से हरिद्वार कुंभ में आए सेक्टर मजिस्ट्रेट एसके सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. एसके सिंह अभी हरिद्वार कुंभ में देहरादून से स्थानांतरित होकर आए थे. उन्होंने 10 फरवरी को कोरोना की पहली डोज ली. 12 मार्च को कोरोना की दूसरी डोज ली. इसके बावजूद भी एसके सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए. वहीं खबर मिलते ही पूरे मेला प्रशासन में हड़कंप मच गया.

Share and Enjoy !

Shares