बांग्लादेशियों ने किया असम के नागरिक को किडनैप, मामले में जांच जारी

Share and Enjoy !

Shares

बांग्लादेशियों ने किया असम के नागरिक को किडनैप, मामले में जांच जारी

गुवाहाटी, एएनआइ। असम के सिलचर सेक्टर स्थित मालेगढ़ (Malegarh) में लगे बाड़ के करीब गांव में रह रहे भारतीय नागरिक का कुछ बांग्लादेशियों ने अपहरण कर लिया। वह लकड़ियां एकत्र करने जंगल गया था। ग्रामीणों ने बताया कि उसे खींचकर बांग्लादेश के इलाके में ले जाया गया। अपहृत नागरिक की रिहाई के लिए BSF और  BGB की मंगलवार को बैठक जारी है।

हाल में ही सीमा सुरक्षा बल (BSF) और बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) ने संयुक्त प्रयास से एक लापता भारतीय लड़की को ढूंढ़ निकाला। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले की रहने वाली मोहिनी सरदार (15 साल) बांग्लादेश के सतखीरा के रहने वाले युवक जकीरुल दलाल के साथ कथित तौर पर भाग गई थी।

Share and Enjoy !

Shares