स्वास्थ्य केन्द्रों में किये जाने वाले वैक्सीनेशन कार्यक्रम का व्यापक प्रचार करने के दिये निर्देश

0
253

स्वास्थ्य केन्द्रों में किये जाने वाले वैक्सीनेशन कार्यक्रम का व्यापक प्रचार करने के दिये निर्देश

 बेहतर स्वास्थ्य सुविधा हो यह सुनिश्चित कर दुर्गम क्षेत्रों में वैक्सीनेशन की कारगर व्यवस्था हो – मुख्यमंत्री  

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने  प्रदेश स्तर पर कोविड से बचाव एवं वैक्सीनेशन की व्यवस्थाओं की समीक्षा में  निर्देश दिये कि पर्वतीय क्षेत्रों की भौगोलिक स्थिति के मध्यनजर सुदूरवर्ती क्षेत्रों तक वैक्सीनेशन कार्यक्रम संचालित किये जाये इसके व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार की भी उन्होंने जरूरत बतायी।
मुख्यमंत्री ने लॉकडाउन के दौरान कोविड से बचाव के लिये स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा किये गये सेवा भाव के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकत्रियों का भी इसमें महत्वपूर्ण योगदान रहा है। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों से जनपद स्तर पर कोविड हिस्ट्री भी तैयार करने को कहा है।
मुख्यमंत्री  तीरथ सिंह ने कहा कि कोविड आज वैश्विक महामारी बनी हुई है। देश ही नही लगभग पूरा विश्व इससे प्रभावित हुआ है। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने देश में लॉकडाउन के साथ ही पूरे देश के लोगों की चिंता की तथा सभी को हर प्रकार की मदद पहुंचाने के साथ ही देश में विश्व के सबसे बडे वैक्सीनेशन अभियान की भी शुरुआत की।
मुख्यमंत्री ने वैक्सीनेशन कार्यक्रम को न्याय पंचायत स्तर तक संचालित करने के निर्देश देने हुए कहा कि अधिक से अधिक लोगों को हम किस प्रकार इसका लाभ दे सके, इस पर पूरे मनोयोग से कार्य किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके लिये सभी जनपदों को प्रभावी कार्ययोजना के साथ कार्य करना होगा। कोविड जैसी महामारी की चुनौती का सामना करने के लिए वैक्सीनेशन अभियान मे तेजी लाने के भी निर्देश मुख्यमंत्री ने दिये हैं।
प्रभारी सचिव, स्वास्थ्य डॉ0 पंकज पाण्डेय ने व्यापक प्रस्तुतीकरण के माध्यम से प्रदेश में कोविड की रोकथाम एवं वैक्सीनेशन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में वर्तमान में कुल कोविड केश 609 है, जबकि अबतक 1709 लोगों की इससे मृत्यु हुई है। राज्य में पॉजिटिविटी रेट 3.82 प्रतिशत है, जबकि रिकवरी रेट 96 प्रतिशत  तथा डेथ रेट 1.74 प्रतिशत है। प्रदेश में 11 डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल, 27 कोविड हेल्थ सेन्टर तथा 415 कोविड सेंटर स्थापित है। प्रदेश में 236 स्थानों पर वैक्सीनेशन कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है जबकि राज्य को 8.50 लाख वैक्सीन डोज प्राप्त हुई है।