सल्ट विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के बीच पूर्व मुख्यमंत्री हरीश का जारी विडियों हो रहा जनता के बीच लोकप्रिय

0
577

कैलाश चन्द्र जोशी
देहरादून। सल्ट विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के पीछे मुख्यमंत्री हरीश रावत की मुख्य भूमिका होगी। यह पहले से ही तय माना जा रहा है। कोरोना संक्रमण के कारण एम्स भर्ती हरीश रावत व कांग्रेस की टीम ने चुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक रखी है। राजनैतिक गलियारों में इस उपचुनाव को इस नजरिए से भी देखा जा रहा है कि यदि यह चुनाव कांग्रेस जीतती है। आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव 2022 में प्रदेश की जनता का झुकाव किस तरफ होगा इसका खाका तैयार हो जाएगा। सल्ट विधान सभा उपचुनाव में कांग्रेस और भाजपा की कांटे की टक्कर के बीच एम्स में कोरोना संक्रमित होने के कारण भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का वीडियों जारी हुआ है। जोकि राजनैतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनने के साथ साथ जनता के बीच भी काफी लोकप्रिय हो रहा है। उन्हांेने जारी इस वीडियो में सल्ट विधानसभा की जनता से बड़े ही भावूक तरह से कांग्रेस के लिए समर्थन मांगा है। उनकी भावूक शब्दावली सल्ट विधान क्षेत्र के लोगों में काफी लोकप्रिय हो रही है। काफी लोग इसे एक दुसरे से शेयर भी कर रहे है। उन्हांेने सल्ट विधानसभा क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा कि जिन्दगी के दिन गिने नहीं जाते हैं,संघर्ष के दिन अवश्य गिने जा रहे हैं।
एम्स (अस्पताल) के अति संघर्षपूर्ण क्षण में मेरे सम्मुख चुनौतियाँ केवल स्वस्थ होने की नहीं हैं, अपितु अपने गाँव के निकट ’दो गंगाओं’ को विजयी देखने की भी है। गंगारूपी कांग्रेस की जीत वर्ष 2022 के चुनावों के लिये अमृतधारा है, मेरे गाँव घर की बेटी ’गंगा की विजय, उत्तराखंड की महिला शक्ति संघर्ष की जीत होगी, भाजपाई धनशक्ति के ऊपर पहाड़ों की गरिमा की जीत होगी। उन्हांेंने यह भी कहा कि पार्टी का राष्ट्रीय व स्थानीय नेतृत्व एकांगी युद्ध में है। मैंने सन् 1969 से आपका साथ थामा, यह साथ यदि टूटता है ’तो मेरे लिये मौत सरिखा होगा। उनकी इस भावूक अपील का असर जनता के बीच कितना असर करता है यह तो भविष्य के गर्भ में छिपा है। किन्तु इस जारी वीडियों ने भाजपा में भी हलचल मचाने का काम कर दिया है।