विपत्ति में राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा साबित हो रहा मददगार।

0
330

विपत्ति में राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा साबित हो रहा मददगार।

कोटद्वार।राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के कोरोना वैश्विक महामारी में सामाजिक एवं सहायतार्थ कार्यों की श्रृंखला में वरिष्ठ पुलिस आधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे मिशन कोशिस के अंतर्गत थाना सतपुली में मोर्चे के तहसील प्रभारी प्रदीप यादव के नेतृत्व में कार्यक्रम चलाया गया l आज बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने असहाय एवं निराश्रित लोगों के सहायतार्थ राशन किट जिसमे(आटा, चावल,मशाले, चीनी,चायपती,नमक,डाल,तेल आदि)थाना सतपुली को प्रदान किये l
इस उपलक्ष्य में राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के तहसील सतपुली प्रभारी प्रदीप यादव ने कहा कि मोर्चा प्रदेश भर में कोरोना से जागरूकता और गरीबों के लिए सहायतार्थ कार्यक्रम चला रहा है, और सरकार से निवेदन भी कर रहा है कि वर्तमान में हर कर्मचारी कोरोना महामारी में कोरोना को हराने कर लिए प्रथम पंक्ति में अपने जान दाव पर लगाकर खड़ा है इसलिए सरकार से अपील है कि प्रदेश के कर्मचारियों की जायज मांग पुरानी पेंशन बहाल करने का निर्णय लेंगे। कार्यक्रम के दौरान अरविन्द सिंह रौथाण त्रिलोक सिंह आदि द्वारा सतपुली में गरीब एवम असहाय लोगों की मदद हेतु चरणबद्ध सहयोग कार्यक्रम करने हेतु भी निर्णय लिया गया। देश प्रदेश में व्याप्त कोरोना महामारी के बीच देश व प्रदेश में कई लोग अन्न और दवाई की उपलब्धता से जूझ रहे हैं। इसी बीच राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के सदस्य संक्रमण से लड़ते हुए कई लोगो तक आधार आवश्यकताए पहुंचाने में लगातार काम कर रहे हैं।राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के उत्तराखंड में कोविड19 विकट महामारी की विषम परिस्थिति को देखते हुए प्रदेशव्यापी सेवा कार्यक्रम 31 मई 2021 तक चलाया जा रहा है जिसमें दोनों मंडलों(गढ़वाल,कुमायूँ) के अंतर्गत जनपदों में उक्त सेवाकार्यक्रम को सफल बनाने में मोर्चे के सभी सदस्य जुटे हुए हैं। प्रांतीय नेतृत्व के सफल मार्गदर्शन का आभार जताते हुए संयुक्त मोर्चे के गढ़वाल मंडल महासचिव नरेश कुमार भट्ट ने कहा कि गढ़वाल मंडल के सभी जनपदों के पदाधिकारीगण व सभी समर्पित सदस्य सेवाभाव कार्यक्रम में तन- मन-धन से प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सेवा में लगे हुए हैं ।इसी क्रम में आज 26 मई बुद्धवार को मिशन हौंसला की सहायता से जनपद रुद्रप्रयाग के एस0पी0 आफिस में फ्रंट लाइन पुलिस कर्मियों,जल पुलिसकर्मियों हेतु कम्युनिटी बकेट की सेवा समर्पित की गई तथा साथ ही ग्राउंड में कार्य कर रहे पत्रकार विद्वतजनों व बाबा श्री केदारनाथ जी की सेवा में सेनिटाइस इत्यादि सूक्ष्म सेवा समर्पित की गई इस अवसर पर गढ़वाल मंडल महासचिव नरेश कुमार भट्ट, संयुक्त मोर्चा रुद्रप्रयाग के संघनिष्ठ साथी शंकर भट्ट,रणवीर सिंह सिन्धवाल,अंकित रौथाण,अंकित रावत,अतुल शाह,दुर्गा प्रसाद भट्ट,गिरिजेश सेमवाल,प्रवीण घिल्डियाल,अवधेश सेमवाल इत्यादि सभी ने संयुक्त मोर्चा रुद्रप्रयाग के प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्षरूप से सेवा में अपार सहयोग प्रदान करने वाले व मार्गदर्शन प्रदान करवाने के लिए समस्त साथियों को हृदयतल की गहराई से बहुत बहुत धन्यवाद ज्ञापित किया। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली सन्युक्त मोर्चा प्रांतीय ने सयोंजक मिलेन्द्र बिष्ट, उपाध्यक्ष देवेन्द्र बिष्ट अध्यक्ष अनिल बडोनी ने कहा संयुक्त मोर्चा अपनी एक मात्र मांग पुरानी पेंशन के अधिकार को लेकर प्रतिबद्ध है परंतु वर्तमान समय कर्तव्यों के निर्वहन का है और मानवीयता से बढ़कर कोई कर्तव्य नहीं। प्रांतीय महासचिव सीताराम पोखरियाल ने राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली मोर्चा जनपद रुद्रप्रयाग के सेवा कार्यों को प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष करने वाले क्रांतिकारी संघनिष्ठ साथियों की सराहना की। महिला मोर्चा अध्य्क्ष योगिता पन्त एवम प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल ने कहा कि सेवा कार्यक्रम प्रदेशभर में किये जा रहे हैं और यह अपने आप मे एक सुखद अनुभूति है कि संगठन और साथी जरूरतमंद लोगों के काम आ रहे हैं कर्मचारियों की सेवा व कोरोना पीड़ितों की सेवा के लिए संगठन प्रतिबद्ध है।