वैक्सीन पर लोगो को गुमराह कर रही है कांग्रेस: कौशिक

0
1131

वैक्सीन पर लोगो को गुमराह कर रही है कांग्रेस: कौशिक

देहरादून :  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि कांग्रेस वैक्सीन को लेकर नौटंकी और लोगो को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि यह वहीं कांग्रेस है जो पहले वैक्सीन को भाजपा और मोदी वैक्सीन से सम्वोधित कर रही थी। वहीं कांग्रेस शासित राज्यों में इस वैक्सिन् को न लगाने के लिए वहां के मुख्यमंत्रियों ने घोषणा तक की थी। कांग्रेस की मंशा शुरू से ही वैक्सीन को लेकर भ्रम की स्थिति उत्पन्न करना था। जबकि विपक्ष को सहयोग और सकारात्मक नजरिया रखना चाहिए था।

कौशिक ने कहा कि विश्व की बहुत कम आबादी के देश भी अभी भारत के बराबर वैक्सिनेशन नहीं कर पाए हैं। भारत में बनी वैक्सीन गुणवत्ता और विश्वश्नीयता की दृष्टि से बेहतर है लेकिन विपक्ष भारत के लोगो के अलावा दुनिया में भी देश को बदनाम करने की कोशिशो में लगी है। टूल किट। के सहारे देश में अराजक्ता का वातावरण बना रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासित वाले राज्यों की हठधर्मिता और अविश्वास के वातावरण से काफी वैक्सिन खराब हो गई। यहाँ तक की वैक्सिन बर्बाद होने के मामले भी सामने आए है। हकीकत यह है कि कांग्रेस सेवा के बजाय जनता से लड़ रही है। जबकि उसे ऐसे समय में आम लोगों की सेवा करने की जरुरत थी। मास्क,सेनिटाइजर,ब्लड,आक्सीजन और राशन सहित जनता की सेवा के बजाय वह धरना प्रदर्शन और आंदोलन कर रही है।

कौशिक ने कहा कि उतराखण्ड में 45 वर्ष की आयु से अधिक के लोगो के वैक्सिनेशन के बाद अब 18 वर्ष से 45 तक का वैक्सिनेशन भी शुरू हो चुका है। देश में दिसम्बर से पहले सभी राज्यों में वैक्सिनेशन करने की प्रधानमंत्री घोषणा कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मंशा को जनता समझ चुकी है और ऐसे हरकतो से ही वह हाशिये पर जा चुकी हैं। कांग्रेस महज गैर कांग्रेस शाशित राज्यों में व्यवस्था में मीन मेख निकाल रही है और पंजाब,राजस्थान,महारास्ट्र जैसे राज्यों की ओर उसका ध्यान नहीं है। उसका मकसद महज राहत कार्यो में रोड़े अटकाना रह गया है।