राजनीतिक अस्थिरता के लिए कांग्रेस ने फूंका भाजपा का पुतला

0
264

देहरादून। महानगर कांगे्रस कमेटी के अध्यक्ष लालचन्द शर्मा के नेतृत्व में महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा को राज्य में राजनीतिक अस्थिरता पैदा करने का जिम्मेदार ठहराते हुए भाजपा का पुतला दहन किया। इस अवसर पर लालचन्द शर्मा ने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि विगत साढे चार वर्षो में भाजपा ने तीन मुख्यमंत्रियों को बदलकर राज्य को आर्थिक नुकसान पहॅुचाने का काम किया है। एक तरफ भाजपा पारदर्शी राजनीति की बात करती रही हैं, दूसरी तरफ विगत तीन माह में दो मुख्यमंत्री बदले गये हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के खुद के विधायकांे पर महिलाओ के शोषण के आरोप लगे हैं। सत्ता दल के विधायक होने के कारण अभी तक कानून को धता बताकर खुलेआम घूम रहे है।
   लालचन्द शर्मा ने केन्द्र व राज्य सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि  एक तरफ पूरा देश कोरोना संक्रमण के कारण आर्थिक दंश झेल रहा है, दूसरी तरफ ऐसे हालात में मुख्यमंत्री कोे बदला जाना राज्य की जनता के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा भाजपा को राज्य के विकास से कोई सरोकार नही है, भाजपा केवल अपना उल्लू सीधा कर राज्य की भोली भाली जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा को राज्य की जनता ने डंबल इंजन के नाम पर प्रचण्ड बहुमत दिया था ताकि राज्य के विकास को तीब्र गति दी जा सके। परन्तु भाजपा ने विकास ना कर राज्य की जनता को ठगने काम किया है। जिसे आने विधानसभा चुनाव में राज्य की जनता सबक सिखाने का काम करेगी। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ने भाजपा को विकास विरोधी बताते हुए राज्य के चुवावों से आह्वान करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि ऐसे फिरकापस्त लोगों को सबक सिखाने का का करेंगे। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार, विपुल नौटियाल, शोभाराम, डाॅ0 विजेन्द्र पाल सिंह, राहुल पंवार रोविन, जगदीश धीमान, अर्जुन सोनकर, हेमेन्द्र भण्डारी, अर्जुन रावत, विमास नेगी, मैहताब आलम, आफताब आलम, नून आलम, जगदीश चैहान, शमशाद मंसूरी, मुकेश छाबड़ा मुकेश सोनकर, शेखर कपूर, अभिसिलेवान, आविष भारद्वाज, नमन कुमार, अरूण शर्मा, रमेश चन्द्र, सविश रतूडी, रविन्दर, सजय गौतम, मुकेष हल्दीया, सुरेश चन्द बहमानन्द, अशोक कुमार, तरूण मारवाह, गौतम, बबुल गिघरा, संजय गिघरा, आदि उपस्थित थे।