भाजपा कर रही जनभावनाओं को छलने का कामःदसौनी

0
174

ऋषिकेश। उत्तराखंड कांग्रेस की गढ़वाल मंडल मीडिया प्रभारी गरिमा दसौनी ने भाजपा सरकार को पूरी तरह फेल बताते हुए कहा कि राज्य की जनता ने जिस प्रकार पूर्ण बहुमत देकर भाजपा की सरकार बनाने में सहयोग किया था। उसके अनुरूप कार्य न कर जनता को छलने का कार्य किया है। 10 साल में आठ मुख्यमंत्री देना भाजपा की सबसे बड़ी उपलब्धि है।
देहरादून रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस की गढ़वाल मीडिया प्रभारी गरिमा दसौनी ने कहा कि साढे चार साल में भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में जनता को छलने के अलावा कोई कार्य नहीं किया है। 10 साल में आठ मुख्यमंत्री देना भाजपा की सबसे बड़ी उपलब्धि है।मीडिया प्रभारी दसौनी ने कहा कि वर्ष 2017 तक उत्तराखंड के ऊपर 46 हजार करोड़ रुपया कर्ज था, उसके बाद से अगले साढ़े चार साल तक यह कर्ज 90 हजार करोड़ पहुंच गया है। उत्तराखंड के प्रत्येक नागरिक को भाजपा सरकार ने कर्जदार बना दिया है। उज्जवला योजना के अंतर्गत भी सरकार ने सबको गुमराह किया है। फ्री कनेक्शन दिए गए और बीपीएल कार्ड का अधिकार समाप्त हो गया। अब महंगा रसोई गैस सिलिंडर इनकी पहुंच से बाहर है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि राज्य में चार धाम के पुरोहित समाज भी सड़कों पर है। 154 महिला सहायता समूह के साथ प्रदेश सरकार ने छल किया है। टेक होम योजना का टेंडर एक सौ करोड़ टर्न ओवर वाली कंपनी को देने की शर्त लगा दी। यहां भी सरकार की फजीहत हुई और हाईकोर्ट को इस टेंडर पर रोक लगानी पड़ी।
पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजपाल खरोला, एआइ सीसी सदस्य जयेंद्र रमोला, पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, जिला अध्यक्ष गौरव चौधरी, नगर कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर राय, प्रदेश सचिव विजय पाल सिंह रावत, दीपक जाटव मौजूद थे।

फोटो डी 9