ग्राम सभा थापला, पनेर गाँव, वीना में पहुंची कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्य

0
373

ग्राम सभा थापला, पनेर गाँव, वीना में पहुंची कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्य

जनसमस्याओं को सुनकर अधिकांश का निस्तारण किया गया

आज ग्राम सभा थापला के प्राथमिक पाठशाला में कैबिनेट मंत्री  रेखा आर्य ने जन समस्याओं को सुना। जिसका मौके पर जी निस्तारण किया गया। कहा कि यहा 18 लाख की विधायक निधि से कार्य हुआ है, जो आगे भी जारी रहेगा।
वही कणिका देवी मंदिर को भव्य बनाने के लिए मंत्री जी से आश्वासन दिया।

उधर, ग्राम सभा पनेर गाँव में भी केबिनेट मंत्री  रेखा आर्य ने जन समस्यायें सुनी। इसमें से अधिकांश का मौके पर निस्तारण किया गया। उन्होंने पनेर ग्राम सभा में 2019 में स्वीकृत सड़क के अभी तक न बनने पर नाराजगी जताई और मौके से ही सम्बंधित विभाग के अधिकारी से दूरभाष पर वार्ता की। मंत्री जी ने तत्काल बिना किसी रुकावट के सड़क निर्माण करने के निर्देश जारी किए।कहा कि बीते साढ़े चार साल में साढ़े सात लाख की विधायक निधि से कार्य हुआ। विकास कार्यों में कमी नहीं आने दी जाएगी।

वहीं, ग्राम सभा वीना के प्राथमिक विद्यालय में भी स्थानीय लोगों की भी समस्याओं को भी मंत्री  आर्य ने मौके पर जाना। उन्होंने बताया कि बीते साढ़े चार साल में वीना ग्राम सभा मे सात लाख की विधायक निधि से कार्य हुआ है। यहाँ सड़क के लिए भूमि चयन करें, इसके लिए दो लाख की विधायक निधि की मंत्री  ने घोषणा की।

मौके पर विधायक प्रतिनिधि  भुवन जोशी, ग्राम प्रधान  ऋतु आर्य, ग्राम प्रधान मंडल  नीमा देवी, ग्राम प्रधान  ज्योति आर्य, अध्यक्ष ताकुला  भूपाल सिंह रावत, अनुसूचित जाति मंडल अध्यक्ष प्रकाश राम, पूर्व मंडल अध्यक्ष गोविंद चौहान, सोशल मीडिया प्रभारी  गजराज बिष्ट, मीडिया प्रभारी  मदन बिष्ट, ग्राम प्रधान संघटन अध्यक्ष  विरेंद्र बिष्ट, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष  दीपा देवी आदि स्थनीय लोग मौजूद रहे।