डबल ईंजन की सरकार के लिए जनप्रतिनिधियों विशेष प्रयास करना है: प्रह्लाद जोशी

0
236

 

डबल ईंजन की सरकार के लिए जनप्रतिनिधियों विशेष प्रयास करना है: प्रह्लाद जोशी

अबकी बार 60 के लक्ष्य को प्राप्त करना है : मदन कौशिक

देहरादून , लोकतंत में जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी सबसे महत्वपूर्ण होती है । जनप्रतिनिधि सरकार और जनता के बीच सेतु का कार्य करता है और जन प्रतिनिधियों को जनता के प्रति पूर्ण निष्ठा पारदर्शिता के साथ कार्य कर अपने कर्तब्यों का निर्वहन करने से आम जनता का भी उनके प्रति विश्वास बढ़ता है। उन्होंने कहा कि यह कार्य हमारे सभी जनप्रतिनिधि बखूबी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनावी दृष्टि से विशेष सतर्क रहने की आवश्यकता है। चुनाव का वातावरण भाजपा के पक्ष में है ऐसे में जन प्रतिनिधियों का विशेष दायित्व है कि वह जनता को सरकार और प्रोत्साहित कर भाजपा नरेंद्र मोदी सरकार व प्रदेश सरकार के कार्यों को आम जनता को बता कर अपने पक्ष में माहौल बनाने में अपना योगदान दें। यह विचार भारतीय जनता पार्टी के चुनाव प्रभारी एवं केन्द्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने जनप्रतिनिधियों की बैठक में व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि सभी को कार्यकर्ताओं के साथ बूथ स्तर तक जाकर परिश्रम के साथ जुटना है। उत्तराखंड में स्थानीय निकायों का विशेष महत्व है। नगर पालिका, नगर निगम, जिला पंचायत और विकास खंडों में लगातार जनहित में धरातल पर कार्य किए जा रहे हैं। इन कार्यों का लाभ सीधे जनता को मिल रहा है, ऐसे में हम सबको भी सचेत और सचेष्ट रहना है। उन्होंने कहा कि 2022 के चुनाव में हमें सम्पर्क की गति और तेज करनी होगी। भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए जीत महत्वपूर्ण है और जनता के बल पर होगी। चुनाव प्रभारी श्री जोशी ने कहा कि राज्य का सर्वांगीण विकास भारतीय जनता पार्टी का महत्वपूर्ण प्रयास है। उसके अलग-अलग क्षेत्रों में चुने हुए जन प्रतिनिधियों ने सार्थक प्रयास किया है जिसका लाभ जनता को मिला है। जनता हमारे पक्ष  में है केवल उसे प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। इस कार्य में चुने हुए जन प्रतिनिधियों की विशेष और महत्वपूर्ण भूमिका होती है। हमारे जन प्रतिनिधियों ने जो काम किया है उसकी चर्चा उदाहरण के रूप में अन्य राज्यों में होती है। उत्तराखंड देवी-देवताओं का धार्मिक स्थल है जहां कंकर-कंकर में शंकर की परिकल्पना है। पूरे विश्व के लोग यहां इन देवी-देवताओं और अध्यात्म के दर्शन के लिए आते हैं। इसके लिए केन्द्र और राज्य दोनों सरकारों ने डबल ईंजन के रूप में ऐतिहासिक कार्य किया है। संसदीय कार्य मंत्री चारधाम में बनने वाले ऑल वेदर रोड की चर्चा करते हुए कहा कि इन सर्व मौसमी सड़कें दिशा परिवर्तन का काम करेगी। इनका राज्य की संस्कृतिक और आर्थिकी पर विशेष प्रभाव पड़ेगा। प्रह्लाद जोशी ने कहा कि आत्मनिर्भर उत्तराखंड के लिए आप सभी कार्यकर्ताओं के साथ डबल ईंजन की सरकार की पुनर्रावृत्ति जरूरी है।
जोशी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा जन भावनाओं को आहत किया है। भ्रष्टाचार का खेल खेला है ऐसे में जनता को इसका स्मरण कराते रहना चाहिए। केवल भाजपा ने उत्तराखंड का विकास किया है और कर सकती है। भाजपा प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने केंद्र सरकार की बहुआयामी योजनाओं रसोई गैस, स्वास्थ्य के क्षेत्र में आयुष्मान कार्ड, स्वच्छ भारत, महिला सशक्तिकरण, स्वच्छ जल जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार ने इन कामों को जनहित में किया है। यही कारण है कि हमारे पक्ष में जनता के बीच अनुकूल स्थिति है उन्होंने कहा कि हम सब जनता को साथ लेकर जनहित में  कराए गए कामों की जानकारी देते हुए उन्हें अपने साथ जोड़ें तथा उनको लक्षित करते हुए मतदान को प्रेरित करें। यह हमारी पार्टी की जीत के लिए आवश्यक है।

प्रदेश अध्यक्ष भाजपा  मदन कौशिक ने इस अवसर पर कहा कि 2017 की जनप्रतिनिधि बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए थे जिनका उपयोग चुनावी वर्ष में हुआ था। अब 2022 में होने वाले चुनाव में हम सबको बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी करनी है, ऐसे में हम सब जनप्रतिनिधियों को घर-घर जाकर जनता से जुड़े कार्यक्रमों में जनता को जोड़ने का कार्य करना है। सभी जनप्रतिनिधि 2022 में ‘अबकी बार 60 पार’ के लक्ष्य को हासिल करने के लिए आगे बढ़ें, यह हमारे लिए महत्वपूर्ण होगा। अपने-अपने क्षेत्रों में विजय प्राप्त करने के लिए समाज को जागरूक करने का काम करना है।