रामनवमी पर सीएम धामी ने कराया कन्याओं को भोजन

0
407

देहरादून। रविवार को चैत्र नवरात्र की नवमी के पावन अवसर पर मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने विधि विधान से कन्‍या-पूजन कर प्रदेश और देश के लिए के लिए संपन्‍नता का आशीर्वाद मांगा। इस मौके पर सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दी।
पुष्‍कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में विधि-विधान से कन्या-पूजन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विश्व के कल्याण एवं शांति की प्रार्थना की। सीएम ने प्रदेश की खुशहाली के लिए इष्टदेव से प्रार्थना भी की। उन्‍होंने सर्वे भवंतु सुखिन की भावना से नौ दुर्गा की प्रतीक नौ कन्याओं को भोजन कराया। वहीं मुख्यमंत्री ने आदि शक्ति भगवती के उपासना पर्व नवरात्र की भी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं।