प्रीतम सिंह ने भाजपा में शामिल होने खबरों का किया खंडन

0
164

देहरादून। विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद भी कांग्रेस की अंर्तकलह थमने का नाम नही ले रही है।ं हाल ही में प्रीतम सिंह के भाजपा में जाने को लेकर चर्चाएं तेज हुई हैं। जिसके बाद कांग्रेस विधायक और पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने खुद के भाजपा में जाने की खबरों का खंडन किया है। प्रीतम सिंह ने कहा कि मेरे खिलाफ भ्रामक प्रचार किया जा रहा है।
सोमवार को यहां कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय मंे आयोजित प्रेस वार्ता मंें प्रीतम सिंह समेत पार्टी के बड़े नेताओं ने सफाई दी। इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा और दिनेश अग्रवाल मौजूद रहे।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के विधायक प्रीतम सिंह ने आज खुद के भाजपा में जाने की खबरों का खंडन करते हुए उनके खिलाफ भ्रामक प्रचार किए जाने की बात कही है। प्रीतम सिंह ने कहा कि उनके पिता गुलाब सिंह 8 बार विधायक रहे हैं और कांग्रेस की सेवा करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह खुद भी छठी बार विधायक बन कर आए हैं। लेकिन इसके बावजूद उनके खिलाफ लगातार भाजपा में शामिल होने का भ्रामक प्रचार किया जा रहा है। प्रीतम सिंह ने कहा कि वह इन भ्रामक प्रचार करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि वह ऐसे भ्रामक प्रचार से आहत हुए हैं। प्रीतम सिंह ने कहा कि यदि वह किसी पार्टी में जाएंगे तो छिपकर नहीं जाएंगे।