कलयुगी पिताःनाबालिग पुत्रियों से दुष्कर्म का प्रयास,विरोध करने पर पत्नी की पिटाई

Share and Enjoy !

Shares

रुद्रपुर। रुद्रपुर में बाप-बेटी के रिश्ते को तार तार करने वाली घटना सामने आई है। पिता ने अपनी ही नाबालिक बेटियों से दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर चाकू की नोक पर लेकर पुत्रियों को चुप कराने का प्रयास किया। यह देख पत्नी ने विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।
शहर निवासी एक महिला ने बताया कि उसके चार बच्चे हैं। जिसमें दो बेटियां 14 और 12 साल की और दो छोटे बेटे हैं। उसका पति कोई काम नहीं करता है। परिवार का भरण पोषण करने के लिए वह मेहनत मजदूरी करती है।16 अक्टूबर की शाम को वह काम कर घर आई और खाना खाकर परिवार के साथ सो गई। देर रात दो बजे उसके पति ने दोनों पुत्रियों से दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इस पर दोनों पुत्रियां उठ गई और शोर मचाने लगी। यह देख उसके पति ने चाकू की नोक पर उन्हें चुप कराने का प्रयास किया।
बेटियों के शोर मचाने पर वह जाग गई और विरोध करना शुरू कर दिया। आरोप है कि उसके पति ने उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। साथ ही दोनों पुत्रियों को घर से निकाल दिया, जिससे रात भर वह घर के बाहर ही रहीं।

Share and Enjoy !

Shares