मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने पूर्व मुख्यमंत्री Bhuvan Chandra Khanduri को नम आंखों से दी अंतिम विदाई

Share and Enjoy !

Shares
  • मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को बलवीर रोड, देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (सेवानिवृत्त) के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें नम आंखों से विदाई दी।
  • मुख्यमंत्री ने पार्थिव शरीर को कंधा देकर अंतिम विदाई दी।
  • भाजपा प्रदेश कार्यालय में उमड़ा जनसैलाब, नम आंखों से दी गई खंडूरी जी को श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री धामी ने पार्थिव शरीर को कंधा देकर दी भावभीनी विदाई
  • खंडूरी जी का निधन उत्तराखंड के लिए अपूरणीय क्षति : मुख्यमंत्री धामी
  • अनुशासन, सादगी और राष्ट्रसेवा की मिसाल थे मेजर जनरल खंडूरी
  • उत्तराखंड सदैव याद रखेगा खंडूरी जी का योगदान : मुख्यमंत्री
  • बलवीर रोड स्थित भाजपा कार्यालय में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
  • विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण सहित कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी जी का संपूर्ण जीवन अनुशासन, सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने उत्तराखंड के विकास एवं जनसेवा में जो योगदान दिया, उसे यह प्रदेश सदैव याद रखेगा। मुख्यमंत्री ने उनके निधन को राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती रितु खंडूरी भूषण, महामंत्री ( संगठन) श्री अजेय कुमार, कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत, श्री खजान दास, पूर्व मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत, मेयर श्री सौरभ थपलियाल, महानगर अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ अग्रवाल, एवं अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Share and Enjoy !

Shares