सांगठनिक प्रक्रिया अनुसार नई भूमिका के लिए अजय जी को हार्दिक शुभकामनाएं : भाजपा
देहरादून 1 जून। भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री श्री अजेय कुमार को राजस्थान में पार्टी प्रदेश महामंत्री संगठन की जिम्मेदारी के लिए प्रदेश भाजपा परिवार की तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं दी गई है।
प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर चौहान ने कहा कि अजेय कुमार के कुशल नेतृत्व में भाजपा ने चुनावी रणनीति में अजेय बनते हुए, संगठनिक विस्तार के क्षेत्रों में अपार सफलता हासिल की हैं।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी द्वारा सामान्य सांगठनिक प्रक्रिया के तहत उन्हें राजस्थान में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। जिसका उद्देश्य संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को गति देना है। उन्होंने प्रदेश महामंत्री संगठन के शानदार दो कार्यकाल के रूप में उन्होंने उत्तराखंड में पार्टी को बहुमूल्य योगदान दिया है। उनकी कुशल रणनीति, शानदार प्रबंधन और दूरदर्शी मार्गदर्शन में उत्तराखंड में पार्टी ने 2022 विधानसभा चुनाव समेत 2024 लोकसभा एवं निकाय, पंचायत आदि लगभग सभी चुनाव में प्रचंड जीत हासिल की है। इतना ही नहीं संगठन के विस्तार की दृष्टि से बूथ से लेकर पन्ना स्तर तक कार्यकर्ताओं को मजबूती से स्थापित करने उनके मार्गदर्शन में पार्टी सफल हुई है। देवभूमि का प्रत्येक कार्यकर्ता भी उनके संवेदनशील, गभीर, अपनत्व और सबकी चिंता करने वाले व्यवहार को हमेशा याद रखेगा।
उन्होंने श्री अजेय कुमार को राजस्थान में मिली बड़ी भूमिका को लेकर प्रसन्नता जताते हुए अनंत शुभकामनाएं दी। वहीं पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने इस नियुक्ति का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
सभी ने भरोसा जताया कि उनका अनुभव राजस्थान में भाजपा के संगठनात्मक ढांचे को अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में अहम योगदान देने का काम करेगा।











