देहरादून: मुख्यमंत्री धामी ने किया योगाभ्यास, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का किया आह्वान

Share and Enjoy !

Shares

देहरादून: मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर शुक्रवार सुबह अपने शासकीय आवास पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ योगाभ्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर है, जिसे प्रधानमंत्री Narendra Modi के प्रयासों से वैश्विक पहचान मिली है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक मजबूती और जीवन में संतुलन बनाए रखने का भी प्रभावी माध्यम है। उन्होंने प्रदेशवासियों से 21 जून को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा नियमित योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की।


उन्होंने कहा कि स्वस्थ और सकारात्मक जीवन के लिए योग को जन-जन तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है तथा यह स्वस्थ उत्तराखंड के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Share and Enjoy !

Shares