SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से सकुशल किया रेस्क्यू

Share and Enjoy !

Shares

SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से सकुशल किया रेस्क्य

दिनांक 09 जून 2026 की देर रात्रि देवप्रयाग-श्रीनगर मार्ग पर हुई एक सड़क दुर्घटना में बुलेट मोटरसाइकिल (UK14TA-5474) सवार दो युवक अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरे। घटना की सूचना प्राप्त होते ही उपनिरीक्षक ललित मोहन भट्ट के नेतृत्व में SDRF पोस्ट श्रीनगर की टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल, जो देवप्रयाग से लगभग 05 किलोमीटर पहले श्रीनगर की ओर स्थित था, पर पहुंचकर SDRF टीम ने देवप्रयाग पुलिस के साथ संयुक्त रूप से सर्च एवं रेस्क्यू अभियान प्रारंभ किया। दुर्गम एवं चुनौतीपूर्ण भूभाग के बावजूद SDRF जवानों ने अदम्य साहस, सूझबूझ एवं पेशेवर दक्षता का परिचय देते हुए खाई में उतरकर दोनों घायलों तक पहुंच बनाई तथा कठिन परिस्थितियों में सफल रेस्क्यू करते हुए उन्हें जीवित अवस्था में बाहर निकाला।

रेस्क्यू के उपरांत दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार प्रदान कर एंबुलेंस के माध्यम से बेस अस्पताल श्रीनगर भिजवाया गया। घायलों की पहचान पीयूष शर्मा (19 वर्ष) पुत्र जितेंद्र शर्मा एवं हर्ष कुशवाहा (22 वर्ष) पुत्र राजकुमार कुशवाहा, निवासी शिवपुरी, मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। दोनों युवकों के पैर एवं कमर में चोटें आई हैं।

SDRF की त्वरित प्रतिक्रिया, उत्कृष्ट टीमवर्क एवं प्रशिक्षित रेस्क्यू कौशल के परिणामस्वरूप दोनों युवकों की जान सुरक्षित बचाई जा सकी।

#SDRF #UttarakhandPolice #Devprayag #SrinagarGarhwal #RescueOperation #Uttarakhand #RoadAccident #BreakingNews #EmergencyResponse #उत्तराखंड #एसडीआरएफ

Share and Enjoy !

Shares