उत्तराखंड फिल्म पुरस्कार 2024-25: नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, सीएम धामी ने दी मंजूरी

Share and Enjoy !

Shares

गढ़वाली सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक के कलाकारों को मिलेगा सम्मान, अक्षय कुमार, जुबिन नौटियाल, आर. माधवन और अनन्या पांडे भी पुरस्कार के लिए चयनित

देहरादून। उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, क्षेत्रीय सिनेमा और फिल्म जगत से जुड़े कलाकारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड फिल्म नीति-2024 के तहत वर्ष 2024 और 2025 के लिए चयनित फिल्मों एवं कलाकारों को उत्तराखंड फिल्म पुरस्कार प्रदान करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

इस बार उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान को देश-दुनिया तक पहुंचाने वाले दो प्रतिष्ठित नामों को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। वर्ष 2024 के लिए प्रसिद्ध लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और वर्ष 2025 के लिए बॉलीवुड अभिनेता हेमंत पांडे को इस सम्मान के लिए चुना गया है। दोनों को दो-दो लाख रुपये की पुरस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
‘घपरोल’ और ‘कारा एक प्रथा’ ने बटोरीं उपलब्धियां

‘कारा एक प्रथा’ के लिए रमेश रावत को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, शिवानी भंडारी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और अजय सिंह बिष्ट को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता चुना गया है।
जौनसारी फिल्म ‘मेरे गांव की बाट’ के लिए मधुबाला को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री और अजब सिंह को सर्वश्रेष्ठ गायक का पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं ‘घपरोल’ के लिए विनय चानना सर्वश्रेष्ठ सिनेमेटोग्राफर चुने गए हैं।
‘केसरी चैप्टर-2’ के कलाकारों को भी सम्मान

गढ़वाली फिल्मों ‘रैबार’ और ‘द्वि होला जब साथ’ का जलवा
वर्ष 2025 की उत्तराखंडी बोली की फिल्मों में गढ़वाली फिल्म ‘रैबार’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म चुना गया है। इसके लिए निर्माता भगत सिंह सैनी, निर्देशक सुशील उनियाल और पटकथा लेखक भगत सिंह सैनी को सम्मानित किया जाएगा।
फिल्म के लिए राजेश नौगाई को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता और धर्मेंद्र सिंह सिसोदिया को सर्वश्रेष्ठ सिनेमेटोग्राफर चुना गया है।
वहीं गढ़वाली फिल्म ‘द्वि होला जब साथ’ के लिए मनीष डिमरी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, कल्याणी गंगोला को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और विकास भारद्वाज को सर्वश्रेष्ठ गायक का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
पुरस्कार राशि और सम्मान का स्वरूप

राज्य सरकार का उद्देश्य उत्तराखंड में फिल्म निर्माण को बढ़ावा देना, स्थानीय कलाकारों को बेहतर मंच उपलब्ध कराना और प्रदेश की समृद्ध लोकसंस्कृति, भाषा, परंपराओं एवं प्राकृतिक सौंदर्य को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखंड की अपनी विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान है। क्षेत्रीय फिल्मों और कलाकारों को प्रोत्साहन देने से स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे।
नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार के लिए चयनित किया जाना उत्तराखंड की कला, संस्कृति और फिल्म जगत के लिए विशेष उपलब्धि है।
उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और सिनेमा को नई पहचान दिलाने वाले सभी कलाकारों को बधाई।

Share and Enjoy !

Shares