भाजपा कार्यकर्ता ,गोपालदत्त उप्रेती ने माता के भब्य भजन कार्यक्रम का किया आयोजन

Share and Enjoy !

Shares

रानीखेत तहसील अंतर्गत लोधियाखान कालिका मंदिर में नवरात्र के पहले दिन क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता जैविक खेती में उत्तराखण्ड का नाम रोशन कर रहे गोपालदत्त उप्रेती ने माता के भब्य भजन कार्यक्रम का आयोजन किया।

जिसका शुभारंभ उत्तराखण्ड के लोक कलाकार शिवदत्त पंत व उनकी टीम ने श्रीगणेश वंदना के साथ की।इस दौरान उनके द्वारा प्रस्तुत विभिन्न भजनों व नंदा सुंदा राज जात झाकी के सुंदर प्रस्तुति में लोग झूमने को मजबूर हो गये।गोपालदत्त उप्रेती ने नवरात्र की शुभकामनायें लोगों को देते हुये कहा देवी मॉ के आशीर्वाद से ही निष्काम कर्मयोग की शिक्षा हमें मिली है।

उसी कर्मयोग को अपनाते हुये क्षेत्र के विकास के लिये भूमिका बढा़ना चाहते हैं।उन्होने कहा धूरापाट का जैविक खेती के उत्पादन में पूरे राज्य में अहम स्थान है इसे और विकसित कर रानीखेत विधान सभा को आत्मनिर्भर व आदर्श विधानसभा बनाने का सपना है।

इस दौरान भंडारे के प्रसाद के रूप में जैविक सेब,ब्रेकोली,शुद्ध फलहारा का वितरण किया गया।

Share and Enjoy !

Shares