🚑 सेवा, संवेदनशीलता और तत्परता का एक और उदाहरण, समय रहते बीमार कांवड़ यात्री को पहुंचाई मदद।
कांवड़ यात्रा के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक ड्यूटी प्वाइंट पर पुलिस टीमें निरंतर मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही हैं। दुर्गम एवं पैदल मार्गों पर भी पुलिस कर्मी पूरी सतर्कता, संवेदनशीलता एवं सेवा भाव के साथ तैनात हैं, ताकि किसी भी श्रद्धालु को आपात स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
इसी क्रम में आज भैरव मंदिर क्षेत्र के समीप एक कांवड़ यात्री का अचानक स्वास्थ्य बिगड़ गया। सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचे। पैदल एवं दुर्गम मार्ग होने के कारण आरक्षी करन बोहरा, सागर सिंह एवं भावेश सिंह बिष्ट ने अस्वस्थ कांवड़ यात्री को सहारा देकर भैरव मंदिर से टोली सड़क गेट तक सुरक्षित रूप से पहुंचाया। इसके उपरांत वहां मौजूद पुलिस टीम की सहायता से श्रद्धालु को तत्काल एम्बुलेंस प्राथमिक उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया।














