अहमदाबाद के स्कूल में लगी भीषण आग में फंसे 4 बच्चे

Share and Enjoy !

Shares

अहमदाबाद के स्कूल में लगी भीषण आग में फंसे 4 बच्चे

अहमदाबाद के कृष्णानगर इलाके में एक स्कूल में आग लगने की घटना सामने आई है. अंकुर स्कूल (Fire in Ahmedabd Ankur School) में अचानक आग लग गई है. आग में 4 बच्चों के फंसे (4 Students Stuck in School) होने की खबर है. दमकल विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं. आग बुझाने की कोशिश लगातार जारी है. स्कूल की बिल्डिंग में आग की तेज लपटें उठ रही हैं.

दमकल विभाग (Fire Brigade on Spot) आग बुझाने की कोशिश में जुटा हुआ है. सवाल ये उठ रहा है कि कोरोना की वजह से फिलहाल स्कूल बंद हैं तो फिर बच्चे वहां कैसे पहुंचे. हालांकि स्कूल में आग कैसे लगी है इस बात की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आ सकी है.

Share and Enjoy !

Shares