*श्री केदारनाथ धाम में आधुनिक अस्पताल की सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने किया बीपीसीएल अस्पताल का उद्घाटन*

Share and Enjoy !

Shares

• *श्री केदारनाथ मंदिर में किये दर्शन बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने मुख्यमंत्री का स्वागत कर बाबा केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया।*
*
केदारनाथ: 8 मई
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शुक्रवार को श्री केदारनाथ धाम में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ( बीपीसीएल) द्वारा स्थापित आधुनिक अस्पताल का लोकार्पण किया। इस अस्पताल का संचालन स्वामी विवेकानन्द हेल्थ मिशन सोसाइटी द्वारा किया जा रहा है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि ऊंचाई वाले कठिन हिमालयी क्षेत्र में अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से युक्त अस्पताल शुरू होने से न केवल यात्रियों को राहत मिलेगी, बल्कि स्थानीय लोगों को भी बेहतर उपचार की सुविधा प्राप्त होगी।


मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को मजबूत किया गया है। विभिन्न स्थानों पर चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ, स्वास्थ्य जांच केंद्र, ऑक्सीजन सुविधा और आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित और सुगम बनी रहे।

*श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने स्वामी विवेकानंद हैल्थ मिशन संचालित अस्पताल के उदघाटन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बताया कि इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बाबा केदारनाथ के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने मुख्यमंत्री को बाबा केदारनाथ का प्रसाद, रुद्राक्ष माला और विभूति भेंट की। कहा कि केदारनाथ धाम में आधुनिक अस्पताल संचालित होने से तीर्थयात्रियों सहित स्थानीय जन-मानस को लाभ होगा तथा यथाशीघ्र उपचार मिलेगा*

इस अवसर पर केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, संजय खन्ना, डॉ. कृष्ण गोपाल, सुरेश सोनी, दिनेश चंद्र, पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार समिति अध्यक्ष कर्नल अजय कोठियाल, बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कप्रवान, केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, पंकज शुक्ला, जिलाधिकारी विशाल मिश्रा, एसपी निहारिका तोमर, प्रभारी अधिकारी राजन नैथानी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share and Enjoy !

Shares