मुख्यमंत्री ने शहीद स्मारक पहुंचकर राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Share and Enjoy !

Shares

देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को कचहरी परिसर स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
मुख्यमंत्री ने पृथक उत्तराखण्ड राज्य के निर्माण के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले आंदोलनकारियों को याद करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण लंबे संघर्ष, त्याग और बलिदान का परिणाम है। मातृशक्ति, युवाओं, छात्रों, पूर्व सैनिकों सहित समाज के प्रत्येक वर्ग ने राज्य आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आंदोलनकारियों की भावनाओं और आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना, पलायन रोकना और पर्वतीय क्षेत्रों तक विकास पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि राज्य स्थापना दिवस हमें अपने गौरवशाली इतिहास, संघर्ष और बलिदान को याद करने के साथ विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है। शहीद आंदोलनकारियों के सपनों का उत्तराखण्ड बनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री खजान दास, सचिव युगल किशोर पंत, जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोभाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share and Enjoy !

Shares