फेक न्यूज पर बंशीधर तिवारी की दो टूक– बिना पुष्टि किसी भी सूचना को आगे बढ़ाना गैर-जिम्मेदाराना!

Share and Enjoy !

Shares

 

-डिजिटल दौर में जनसंवाद को नई उड़ान, डीआईपीआर ने शुरू किया डिजिटल पॉडकास्ट

-राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर सूचना विभाग की एक शानदार और समयानुकूल पहल

देहरादून में सूचना महानिदेशक एवं एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने डीआईपीआर डिजिटल पॉडकास्ट का शुभारंभ करते हुए पहले पॉडकास्ट की रिकॉर्डिंग की। इस नई पहल से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और जनहित से जुड़ी जानकारियां अब डिजिटल माध्यम से और अधिक प्रभावी, सरल एवं रोचक तरीके से आमजन तक पहुंचेंगी।

इस अवसर पर सूचना महानिदेशक ने सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही फेक न्यूज पर चिंता जताते हुए स्पष्ट संदेश दिया कि किसी भी सूचना को साझा करने से पहले उसकी सत्यता की जांच बेहद जरूरी है। डिजिटल दौर में जिम्मेदार नागरिक और जागरूक समाज की यही सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने सोशल मीडिया को केवल मनोरंजन का माध्यम न मानते हुए इसे जनजागरूकता, सकारात्मक संवाद और उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाने का सशक्त मंच बताया।

हरेला, इगास और छठ जैसे पर्वों से लेकर हमारी लोक परंपराओं तक, डिजिटल मीडिया ने सांस्कृतिक विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाने के नए रास्ते खोले हैं। बदलते समय के साथ संचार के माध्यम भी बदल रहे हैं। ऐसे में डीआईपीआर की यह पहल सरकारी सूचनाओं को जनता तक पहुंचाने के साथ-साथ डिजिटल संवाद को भी नई दिशा देगी। राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर संवाद, सूचना और जिम्मेदार पत्रकारिता के इस नए डिजिटल अध्याय की हार्दिक शुभकामनाएं।

Share and Enjoy !

Shares